लखनऊ, 30 मार्च। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की बड़ी राशि डिजिटल माध्यम से सीधे छात्रों के खातों में ट्रांसफर की। सरकार की ओर से लगभग 27,99,982 (करीब 28 लाख) छात्रों के खातों में ₹3,350 करोड़ की धनराशि भेजी गई। यह राशि कक्षा 9-10 और दशमोत्तर (पोस्ट-मैट्रिक) के छात्रों के लिए जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सरकार ने कुल 67 लाख छात्रों को ₹4,800 करोड़ की छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य पूरा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ₹4,800 करोड़ पूरे साल का कुल आंकड़ा है, जबकि सोमवार को ट्रांसफर की गई राशि ₹3,350 करोड़ है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को