पटना, 28 मार्च 2026। बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर छात्रों का इंतजार अब अंतिम चरण में है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है और वर्तमान में टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।
बोर्ड से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिजल्ट 30 या 31 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)









