नए हिंदू वर्ष के साथ चैत्र नवरात्रि का उल्लासपूर्ण आगाज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

19 मार्च, 2026। देशभर में आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। इसी के साथ हिंदू पंचांग के अनुसार विक्रम संवत 2083 का भी आरंभ हुआ है, जिसे हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।

सुबह के शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घटस्थापना (कलश स्थापना) कर नौ दिनों के व्रत और अनुष्ठान का संकल्प लिया। नवरात्रि के प्रथम दिन भक्तों द्वारा मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है।

मंदिरों और शक्तिपीठों में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है।

समाचार संकलन – यश जयसवाल (मंगलायतन विश्वविद्यालय,अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें