पटना, 2026। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञान स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) लाकर टॉप किया। कला (Arts) स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
इस बार जारी टॉपर्स की सूची में कुल 26 छात्रों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 19 लड़कियाँ हैं। यह आंकड़ा राज्य में बढ़ती महिला शिक्षा और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।
अन्य प्रमुख स्थानों की बात करें तो विज्ञान संकाय में साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने 479 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में माही कुमारी 476 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष का परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है और छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने परिणाम की जांच सावधानीपूर्वक करें और आवश्यकता पड़ने पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
समाचार संकलन – यश जयसवाल (मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)









