महावीराचार्य पुरस्कार–2026 हेतु डॉ. प्रगति जैन का चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जैन गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित महावीराचार्य पुरस्कार–2026 के लिए माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय इंदौर की गणित विभागाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन का चयन किया गया है। यह निर्णय चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया।

उल्लेखनीय है कि परम पूज्य गणिनीप्रमुख आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी की पावन प्रेरणा से जैन गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से वर्ष 2020 में दिगम्बर जैन त्रिलोक शोध संस्थान, हस्तिनापुर द्वारा डॉ. अनुपम जैन, आचार्य गणित एवं निदेशक प्राचीन भारतीय गणित शोध केंद्र देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, एवं उनके परिवार के सौजन्य से महावीराचार्य पुरस्कार की स्थापना की गई थी। यह पुरस्कार वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जा रहा है।

इस पुरस्कार के अंतर्गत ₹51,000 की सम्मान राशि, शाल, श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। महावीराचार्य पुरस्कार–2026 का सम्मान समारोह 3 अप्रैल 2026 को अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। समारोह में सभी विद्वानों, शोधकर्ताओं तथा गणित प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है । ‎

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

1 thought on “महावीराचार्य पुरस्कार–2026 हेतु डॉ. प्रगति जैन का चयन”

  1. Lately I have been looking for a reliable spot to relax after work and stumble upon this platform. The game selection is huge and withdrawals are surprisingly fast. Feels like a proper community where players actually enjoy themselves. Thanks for keeping things fair and transparent. casinorojabetchile

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें