मंगलायतन विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के परिसर में आवासीय विद्यार्थियों द्वारा होली का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होलिका दहन का आयोजन विश्वविद्यालय की परंपराओं के अनुरूप विधिवत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन से हुई। होलिका दहन का मुख्य पूजन पंडित शिवदेव जी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। पूजन उपरांत कैप्टन लक्ष्मण जी ने विधि-विधान के साथ होलिका का प्रज्वलन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधीक्षकगण, सुरक्षा कर्मी तथा बड़ी संख्या में आवासीय विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से अग्नि देव की परिक्रमा की और विश्वविद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल भारतीय परंपराओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन और पारस्परिक सौहार्द की भावना को भी प्रगाढ़ करते हैं।

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें