विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर 15–16 मार्च को यूरोप दौरे पर, ब्रुसेल्स में EU नेताओं से करेंगे मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 15 मार्च। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर 15–16 मार्च 2026 को आधिकारिक दौरे पर ब्रसेल्स, बेल्जियम जा रहे हैं। यह यात्रा यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कल्लास के निमंत्रण पर हो रही है।

दौरे के दौरान डॉ. जयशंकर फॉरेन अफेयर्स काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे, जिसमें यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में भारत-EU संबंधों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह यात्रा हाल ही में हुए भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन और मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद दोनों पक्षों के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ब्रुसेल्स में अपने प्रवास के दौरान विदेश मंत्री यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व के अलावा बेल्जियम और अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

समाचार संकलन – यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय,अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें