कैनेरी द्वीप की ओर बढ़ा एमवी होंडियस, घातक वायरस से 3 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एमवी होंडियस पर फैले हंटावायरस संक्रमण के चलते अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपात स्थिति बन गई है। अब तक 3 यात्रियों, डच दंपति और एक जर्मन नागरिक की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 7 लोग प्रभावित हैं, जिनमें एक ब्रिटिश यात्री की हालत गंभीर है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दो मामलों की लैब से पुष्टि हुई है और वायरस के फैलाव की जांच जारी है। जहाज को केप वर्डे में प्रवेश नहीं मिला, जिसके बाद स्पेन ने मानवीय आधार पर कैनरी द्वीप में प्रवेश की अनुमति दी है।

सभी 149 यात्रियों और क्रू को जहाज पर ही अलग-थलग रखा गया है और पहुंचने पर उनकी जांच, इलाज और सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के ने कहा है कि आम लोगों के लिए खतरा फिलहाल कम है।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें