कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने की तैयारी, डीके शिवकुमार सरकार के फैसले पर सियासी घमासान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक। कांग्रेस सरकार सरकारी बसों का किराया बढ़ाने जा रही है। परिवहन मंत्री बैराथी सुरेश ने इसे बढ़ती डीजल कीमतों और परिवहन निगमों पर बढ़ते आर्थिक बोझ के कारण अपरिहार्य बताया है। सरकार के अनुसार, राज्य के चारों परिवहन निगमों पर करीब 9,000 करोड़ रुपये का संचयी घाटा है।

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और परिवहन विभाग को किराया बढ़ाने पर अंतिम फैसला लेने की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, नई दरें 5 नवंबर से लागू करने की तैयारी है। वहीं, राहुल गांधी की ‘खटाखट’ राजनीति और मुफ्त योजनाओं पर भी तंज कसा गया है। सवाल उठाया जा रहा है कि मुफ्त सुविधाओं के वादों के बाद अब आम यात्रियों पर किराया बढ़ने का बोझ क्यों डाला जा रहा है?

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें