ममता बनर्जी ने 5 मई को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं,” और भारतीय जनता पार्टी की 207 सीटों की जीत को “चोरी हुआ जनादेश” और “लूट” बताया, साथ ही “नैतिक जीत” का दावा किया।
उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और केंद्रीय बलों पर पक्षपात और साजिश के आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। संवैधानिक विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी स्थिति में राज्यपाल सरकार को बर्खास्त कर सकते हैं या राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं।
बीजेपी ने उनके रुख को “संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन” बताया है और 9 मई को संभावित शपथ ग्रहण की तैयारी जारी।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)








