व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी, बड़ा हादसा टला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका में 25 अप्रैल की रात व्हाइट हाउस संवाददाताओं का रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। घटना वाशिंगटन हिल्टन में रात करीब 8:36 बजे सुरक्षा जांच क्षेत्र के पास हुई।

संदिग्ध कोल टॉमस एलन (31) सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसा और सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गया। उसके पास शॉटगन, हैंडगन और चाकू मिले। संयुक्त राज्य अमेरिका की गुप्त सेवा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सुरक्षित बाहर निकाला।

करीब 2600 मेहमानों को सुरक्षित किया गया। एक एजेंट घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट से उसकी जान बच गई। हमलावर गिरफ्तार है और मामले की जांच जारी है।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें