बीजिंग हाफ मैराथन में ह्यूमनॉइड रोबोट ‘लाइटनिंग’ की ऐतिहासिक जीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजिंग— चीन की स्मार्टफोन कंपनी ऑनर द्वारा विकसित ह्यूमनॉइड रोबोट ‘लाइटनिंग’ ने 2026 बीजिंग ई-टाउन हाफ मैराथन जीतकर इतिहास रच दिया। रोबोट ने 21.1 किमी की दौड़ महज 50 मिनट 26 सेकंड में पूरी की, जो मानव विश्व रिकॉर्ड से करीब 7 मिनट तेज है।

प्रतियोगिता में 100 से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट शामिल हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में पांच गुना अधिक हैं। दौड़ के दौरान रोबोट और लगभग 12,000 मानव धावकों के लिए अलग-अलग लेन बनाई गई थीं।

‘लाइटनिंग’ ने औसतन करीब 25 किमी/घंटा की रफ्तार बनाए रखी। इसमें विशेष रूप से डिजाइन किए गए लंबे पैर, स्मार्टफोन तकनीक पर आधारित लिक्विड कूलिंग सिस्टम और पूरी तरह स्वायत्त नेविगेशन सिस्टम शामिल हैं, जिससे यह बिना रिमोट कंट्रोल के संतुलन और दिशा बनाए रख सका।

गौरतलब है कि इसी रोबोट का रिमोट-नियंत्रित संस्करण 48 मिनट 19 सेकंड में दौड़ पूरी कर गया, लेकिन प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार स्वायत्त श्रेणी में ही विजेता घोषित किया गया।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें