कोवो, इटली— इटली के बर्गामो प्रांत के कोवो शहर में शुक्रवार देर रात गुरुद्वारे के बाहर हुई संदिग्ध सुनियोजित फायरिंग में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब लोग बैसाखी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रजिंदर सिंह (48) और गुरमीत सिंह (48) के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय निवासी थे। एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की और मौके से कार में फरार हो गया। घटनास्थल से करीब 10 खोखे बरामद किए गए हैं। इतालवी पुलिस ने मामले को सुनियोजित हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
घटना के बाद स्थानीय भारतीय समुदाय में शोक की लहर है और बैसाखी समारोहों पर भी इसका असर पड़ा है।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)






