YOUTUBE से सीखा जली नोट बनाने का तरीका : 3 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदौली। यूपी के चंदौली से आई हैरान करने वाली घटना जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़। 2 नाबालिगों ने यूट्यूब और गूगल से देख बनाना सीखा था नक़ली नोट बनाने   का तरीका।

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार को गोपनीय जानकारी के आधार पर छापेमारी करके नक़ली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ़्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपियों में 2 नाबालिग एवं एक बालिग अभियुक्त शामिल हैं।

पुलिस ने छापेमारी में 100-100 के 55 तैयार नोट एवं 452 एक साइड छापे नोट सहित एक पिंटर एवं इंक बरामद की। पुलिस की पुछताछ में सामने आया है कि नाबालिग अभियुक्तों ने यूट्यूब और इंटरनेट सर्च की मदद से नोट छापना सीखा और अवैध धंधे शुरू कर दिया।

SHIVAM PANDEY
Author: SHIVAM PANDEY

I am an aspiring journalist.

Leave a Comment

और पढ़ें