पश्चिम एशिया तनाव पर कल राज्यसभा में प्रधानमंत्री का बड़ा संबोधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 23 मार्च 2026। देश की संसद में कल एक महत्वपूर्ण क्षण आने वाला है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार, 24 मार्च को होने वाला यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक चिंता को बढ़ा दिया है।

प्रधानमंत्री अपने भाषण में खास तौर पर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत की रणनीति पर प्रकाश डालेंगे। माना जा रहा है कि वे देश की आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी देंगे। अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए यह संबोधन नीति और कूटनीति दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

इससे पहले 22 मार्च को हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में राष्ट्रीय तैयारियों की समीक्षा की गई थी। वहीं, सोमवार को लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने मौजूदा स्थिति को “चिंताजनक” बताया था, जिससे सरकार की गंभीरता का संकेत मिलता है।

आज राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी और अब सदन मंगलवार सुबह 11:00 बजे पुनः बैठेगा। इसके बाद दोपहर के सत्र में प्रधानमंत्री का संबोधन होने की संभावना है। देश-विदेश की नजरें इस भाषण पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे भारत की आगे की रणनीति का स्पष्ट संकेत मिलने की उम्मीद है।

समाचार संकलन – यश जयसवाल (मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें