टोंक में ‘पुनर्जन्म’ का दावा, 8 साल के बच्चे की बातें बनीं चर्चा का विषय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


टोंक, राजस्थान: राजस्थान के टोंक जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 8 वर्षीय बालक ने स्वयं को  राजा मान सिंह का पुनर्जन्म बताया है। इस दावे के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर भी यह विषय व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

कन्हाराम बैरवा नामक यह बालक अपने कथित ‘पिछले जन्म’ को लेकर कई बातें बताता है। परिवार के अनुसार, वह कम उम्र से ही कुछ अलग व्यवहार करता रहा है। बताया जाता है कि वह जूठा भोजन खाने से इनकार करता है और अलग बर्तनों में भोजन करने की जिद करता है। साथ ही, वह खुद को ‘राजपूत’ बताता है।

बालक ने यह भी दावा किया है कि वह राजा मान सिंह था, जो युद्ध में भाग लेता था और उसने बंगाल से शिला देवी की मूर्ति आमेर लाने से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख भी किया है।

बालक द्वारा बताए गए कुछ प्रसंग ऐतिहासिक कथाओं से मेल खाते हैं, जिसके कारण लोगों में जिज्ञासा और बढ़ गई है। हालांकि, इस पूरे मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें