बिहार में सत्ता परिवर्तन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना, 14 अप्रैल: बिहार की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री  नितिश कुमार अपने लगभग दो दशक लंबे कार्यकाल का समापन करते हुए आज पद से इस्तीफा देंगे।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आज सुबह 11:00 बजे अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उनके इस्तीफे को औपचारिक रूप दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक आयोजित होगी।

दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के बीच नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके पश्चात शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी, जिसके बाद से उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थीं।

राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि इस बदलाव के साथ बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बन सकता है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे आयोजित होने की संभावना है।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

1 thought on “बिहार में सत्ता परिवर्तन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा”

  1. I have been using win101lottery for a few weeks now and the lottery draws are completely transparent. The app gives instant notifications when I win and the withdrawal process is surprisingly quick for this type of platform. It is rare to find a site this reliable and player focused. Try it out at win101lottery

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें