डा. अखिल बंसल शान ए दिल्ली सम्मान से अलंकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। मेरी दिल्ली मेरी शान समाचार पत्र के 18 वें साल में प्रवेश के अवसर पर दिल्ली स्थित राजेन्द्र भवन में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

राजस्थान से पत्रकारिता के लिए अपना जीवन समर्पण करने वाले वरिष्ठ पत्रकार डा. अखिल बंसल संपादक समन्वय वाणी को समागत अतिथियों द्वारा लाइफटाइम अचूवमेंट शान ए दिल्ली सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू थे। विशिष्ट अतिथि निर्वासित तिब्बत सरकार के पूर्व डिप्टी स्पीकर आचार्य याशी फूछोंक जी व रिपब्लिक पार्टी आफ इण्डिया के राष्ट्रीय सचिव तेजपाल सहरावत थे। समारोह की अध्यक्षता भारत तिब्बत सहयोग मंच के संगठन महामंत्री पंकज गोयल ने की। समारोह में पूर्व निगम पार्षद बबीता खन्ना, डा. निरंजन भट्टाचार्य, जोगीराम शर्मा, डा. रंजीत वर्मा को भी सम्मानित किया गया। सभी आगन्तुकों ने गोपाल राजपूत करण द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में की गयी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी।

इस सम्मान के लिए डा. अखिल बंसल को बडी संख्या में मित्रों व सहयोगियों ने बधाई दी।

संपादन- यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें