त्योहारों के बीच कई राज्यों में बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

19 मार्च, 2026। देशभर में गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि के चलते कई राज्यों में आज बैंक बंद रखे गए हैं, जिससे सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

बैंक शाखाओं में नकद जमा, निकासी और अन्य लेन-देन कार्य आज नहीं हो रहे हैं। हालांकि, ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सुचारु रूप से चालू हैं।

त्योहारों के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ी है, ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले से ही पूरा कर लें या डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।

बैंकिंग अधिकारियों के अनुसार, अवकाश के बाद अगले कार्य दिवस से सभी सेवाएं सामान्य रूप से फिर शुरू हो जाएंगी।

समाचार संकलन – यश जयसवाल (मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें