30 दिन के लिए बंद रहेगा जोधपुर एयरपोर्ट, यात्रियों को झटका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर एयरपोर्ट, 20 मार्च। राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट को 29 मार्च से अगले 30 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। रनवे की मरम्मत और उन्नयन कार्य के चलते इस अवधि में सभी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट के रनवे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे भविष्य में विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ सुनिश्चित किया जा सके।

एयरपोर्ट बंद रहने के कारण दिल्ली, मुंबई, जयपुर सहित कई शहरों के लिए उड़ानें प्रभावित होंगी। यात्रियों को वैकल्पिक हवाई अड्डों या अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा योजना की जांच करने और टिकट संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क करने की सलाह दी है।

समाचार संकलन – यश जयसवाल (मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें