भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्पोर्ट्स डेस्क, 6 मार्च 2026:

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और अंतिम ओवर तक परिणाम तय नहीं हो पाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी आक्रामक शुरुआत की और अंत तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने 7 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

इस जीत के साथ भारतीय टीम अब टी-20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। क्रिकेट प्रशंसकों को फाइनल मुकाबले में एक और रोमांचक मैच की उम्मीद है।

लेखक – यश जयसवाल, मंगलयातन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें