मतदाता सूची विवाद पर आज कोलकाता में तृणमूल का प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता, 6 मार्च: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस आज कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन करेगी।

पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में जुटने की संभावना जताई जा रही है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची से जुड़े करीब 61 लाख मामलों की समीक्षा की जा रही है, जिनमें से अब तक लगभग 6.5 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची की नियमित प्रक्रिया के तहत समीक्षा की जा रही है और प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

लेखक – यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें