पश्चिम बंगाल में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता, 16 मार्च। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मौसम के अचानक बदलने की संभावना को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आंधी, गरज-चमक और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी कोलकाता सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। खराब मौसम के कारण कुछ स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रह सकती है।

समाचार संकलन- यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें