दक्षिण भारत में ₹16,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 11 मार्च। प्रधानमंत्री आज दक्षिण भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केरल और तमिलनाडु में लगभग ₹16,000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क और पेट्रोलियम-गैस क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को दक्षिण भारत में विकास कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें