नई दिल्ली, 11 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर में रह रहे लगभग 1000 भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से भारत लौट आए हैं। यह वापसी 10 मार्च को विशेष उड़ानों के माध्यम से कराई गई।
भारतीय दूतावास ने कतर वायुमार्ग के सहयोग से इन नागरिकों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को अलग-अलग उड़ानों से भारत लाया गया।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर वहां मौजूद अन्य भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भी आगे कदम उठाए जाएंगे।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)









