नई दिल्ली, 22 मार्च 2026: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित शासन प्रमुख बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कुल 8,931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जिससे उन्होंने पूर्व सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का 8,930 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
यह उपलब्धि उनके गुजरात के मुख्यमंत्री (2001 से) और भारत के प्रधानमंत्री (2014 से अब तक) के संयुक्त कार्यकाल को मिलाकर हासिल हुई है। इस रिकॉर्ड के साथ प्रधानमंत्री मोदी अब लगातार 25वें वर्ष में उच्च कार्यकारी पद पर कार्य कर रहे हैं, जो भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के नाम कई अन्य उल्लेखनीय रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। वे स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं और साथ ही गैर-कांग्रेस नेता के रूप में लगातार तीन लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाले पहले नेता भी हैं।
समाचार संकलन – यश जयसवाल (मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)









