शिमला। अथार्ई मीडिया इंटरनेशनल के निर्देशक डॉ अखिल बंसल जयपुर के निर्देशन में देशभर के पत्रकारों के साथ सद्भावना यात्रा का आयोजन शिमला कुल्लू मनाली रोहतांग कसोल के लिए एक अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक आयोजित की गयी । यात्रा दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुई। यात्रा में देश भर के पच्चीस पत्रकार और साहित्यकार अपने परिवार सहित 8 दिवसीय यात्रा में सहभागी बने। सद्भावना यात्रा सुबह कालिंगा रिसोर्ट मनाली से कसोल के लिए रवाना होने से पहले सभी पत्रकार बंधुओं ने हिडिंबा माता मंदिर के दर्शन किए । हमारे राष्ट्रपति मुर्मू देवी का भी हिडिंबा देवी मनाली की यात्रा का कार्यक्रम तय है सुरक्षा की दृष्टि से मनाली में जगह-जगह पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई । सदभावना यात्रा के प्रमुख डा.अखिल बंसल ने बताया वे पिछले अनेक वर्षों से पत्रकार साहित्यकार और जैन पत्रकार बंधुओं की अनेक यात्राओं का आयोजन कर चुके हैं। डॉ अखिल बंसल द्वारा संचालित अथाई मीडिया इंटरनेशनल से देश विदेश से अनेक पत्रकार साहित्यकार जुड़े हुए हैं। आगामी समय में बाली या थाईलैंड की विदेश यात्रा विचाराधीन है। हाल ही में डॉक्टर अखिल बंसल को राजस्थान के अधिस्वीकृत पत्रकार संघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से जयपुर हुई बैठक में निर्वाचित किया गया है।
उक्त सद्भावना यात्रा के दौरान अथाई मीडिया इंटरनेशनल के संस्थापक निर्देशक डा.अखिल बंसल ने मीडिया के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए धर्मेंद्र सोनी संपादक उद्योग भारती जोधपुर को अथाई मीडिया इंटरनेशनल संगठन में अंतराष्ट्रीय महामंत्री के पद पर सर्व सम्मति से शिमला में दो अक्टूबर को बैठक के दौरान नियुक्ति की।
यात्रा के सभी पत्रकार बंधुओं ने रोहतांग का भ्रमण कर बहुत ही प्रसन्नता महसूस की,और सभी ने रोहतांग दर्रा पर देश भक्ति के गीत गुनगुनाए और नाचने झूमने लगे। सद्भावना यात्रा का अंतिम पड़ाव 7 अक्टूबर को कसोल में कैंपफायर के साथ हुआ , उसके उपरांत सभी दिल्ली प्रस्थान कर गये।
यात्रा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिल जैन आईपीएस – जयपुर, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह चन्देल-उज्जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंगल- गंगापुर सिटी, मीडिया प्रभारी डा. रीना सिन्हा- मुम्बई कार्यकारिणी सदस्य एन. पी. अग्रवाल-भोपाल, प्रदीप मजूमदार-पन्ना, रजत जैन – पारसनाथ आदि शामिल थे।






