IPL 2026 की MI की कप्तानी हार्दिक पंड्या करने जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर रविचंद्रन अश्विन ने सवाल उठाया बोले सूर्यकुमार यादव को सौंपी जाने चाहिए थी कप्तानी। सूर्यकुमार यादव का कप्तान ना बनना है चिंता का विषय।
IPL इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होनी वाली हैं,लेकिन IPL की शुरुआत से पहले ही भारतीय स्पिनर अश्विन ने MI की फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं उन्होंने कहा कि MI की कप्तानी मौजूदा प्रदर्शन और कप्तानी रिकॉर्ड देखते हुए सूर्यकुमार यादव को देनी चाहिए थी।
रविचंद्रन अश्विन ने आपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ये कप्तानी सूर्या को मिलनी चाहिए थी पर अब ऐसा नहीं हुआ हैं तो ये चिंता की बात हैं। अश्विन ने सूर्यकुमार यादव के पुराने रिकॉर्ड्स याद दिलाया और बोले 2024 से सूर्या की अगुवाई में टीम एक भी T20 सीरीज नहीं हारी और सूर्या की कप्तानी के दौरान टीम ने T20 मेन्स वर्ल्ड कप भी जीता।









