बाल दिवस पर खिले नौनिहालों के चेहरे, बांटे गए आकर्षक उपहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अशोकनगर। बाल दिवस के पावन अवसर पर आज अशोकनगर की नई आबादी आँगनबाड़ी वार्ड नंबर-20 (केंद्र क्रमांक 60) में “ब्राह्मी बहु मंडल सबका सेवा, सबका सहयोग” के तत्वावधान में बाल दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया।

यह भव्य आयोजन मुख्य कार्यक्रम अधिकारी चंद्रसेन भिड़े के मार्गदर्शन, पर्यवेक्षक प्रियंका पवार के निर्देशन एवं आँगनबाड़ी कार्यकर्ता व समन्वयक मीना जैन के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनीता जैन का मुख्य सहयोग रहा।

इस विशेष अवसर पर ब्राह्मी बहु मंडल की ओर से श्रीमती नीतू कोठारी, अंकिता कोचेटा, प्रीति जैन, शुभी कोचर और कुसुम कोचर ने बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं और उन्हें आकर्षक उपहार वितरित किए, जिन्हें पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खिल उठे

​समारोह को संबोधित करते हुए समन्वयक मीना जैन ने बाल दिवस को पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के जन्मदिवस से जोड़ते हुए बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और अपनी मानसिक प्रगति के लिए हमेशा अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें