जयपुर। जैन समाज के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार समन्वय वाणी के संपादक डा. अखिल बंसल को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाईएसएस इंडिया (YSS INDIA) फाउंडेशन के पदाधिकारी तथा भारतीय सेना के सीनियर अधिकारियों द्वारा पत्रकारिता व मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु भारत सेवा रत्न अवार्ड से एन. सी. एम. डी. कन्वैशन सेन्टर संसद मार्ग दिल्ली में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उन्हें बडी संख्या में मित्रों, मीडिया कर्मियों तथा समाजसेवियों ने बधाई प्रेषित की।







