डा. अखिल बंसल का सुयश : भारत सेवा रत्न अवार्ड से होंगे सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर। जैन समाज के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार समन्वय वाणी के संपादक डा. अखिल बंसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर वाईएसएस इंडिया (YSS INDIA) फाउंडेशन द्वारा पत्रकारिता व मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु भारत सेवा रत्न अवार्ड से एन.सी.एम.डी. कन्वैशन सेन्टर संसद मार्ग दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

डा. बंसल अभी तक विभिन्न संस्थाओं से 20 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं फिर एक बार चर्चा में हैं। अभी हाल ही में उन्हें राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ का संयोजक तो बनाया ही गया जैन समाज की नामी संस्थान टोडरमल स्मारक ने उन्हें निस्वार्थ भाव से लगभग 50 वर्षों से साहित्य प्रकाशन के क्षेत्र में योगदान हेतु 9 अगस्त को शिक्षण शिविर के मध्य सार्वजनिक अभिनंदन कर सम्मानित किया।

स्मरण रहे कि डा. बंसल ने अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन, अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ व अथाई मीडिया इंटरनेशनल का गठन ही नहीं किया अपितु पदाधिकारी के रूप में रहकर उन्हें बुलन्दियों पर पहुंचा कर ही दम लिया। वे इन संस्थाओं के अतिरिक्त सोशल मीडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष व अ. भा. दि. जैन विद्वत्परिषद के महामंत्री भी हैं।

निडर एवं सकारात्मक आलोचक, सबसे स्नेहिल संबंध रखने वाले, हंसमुख एवं बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी डा.बंसल जी का स्वागत करके साहित्यकार, विद्वत् वर्ग एवं मीडिया से जुडे सभी सहयोगी प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। इस सम्मान हेतु उन्हें बहुत बहुत बधाईयां।

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment