400 रुपए न देने की वजह से तीन नाबालिकों ने की एक युवक की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली| दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद कैफ की शुक्रवार की शाम को 25 फुटा रोड के पास तीन नाबालिकों द्वारा 400 रुपए के विवाद के कारण बीच सड़क पर चाकू से मारकर हत्या कर दी गयी।

आरोपी तब तक वार करते रहे जब पीड़ित अचेत नहीं हो गया। पीड़ित के अचेत हो जाने के बाद तीनो आरोपी मौके पर ही भाग गए। गंभीर हालत में कैफ को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां ड्रॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।हत्या के मामले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को छानबीन के बाद पता लगा क़ि आरोपियों ने कैफ को कबाड़ का सामन बेचा था जिसमे वो कैफ से 400 रुपए की मांग कर रहे थे और कैफ ने पैसे देने से इंकार कर दिया, तीनो नाबालिक कई दिनों से चाकू दिखाकर कैफ को धमकी दे रहे थे। शुक्रवार को 25 फूटा रोड पर बाबू हलवाई की दूकान पर कैफ था और वहां अचानक तीनो आरोपियों ने वहां पहुंचकर चाकू से कैफ पर हमला कर दिया।

कैफ के दोस्त का कहना है कि “वहां मौजूद किसी ने भी कैफ को बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि लोग वीडिओ बनाने लगे और कैफ को चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गए”।

पुलिस द्वारा तीनो नाबालिकों को पकड़ लिया गया, तीनो नाबालिक की उम्र 16 वर्ष थी। तीनो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई हैं।

SHIVAM PANDEY
Author: SHIVAM PANDEY

I am an aspiring journalist.

Leave a Comment

और पढ़ें