30 मार्च से शुरू होगी ‘श्री रामायण यात्रा’ विशेष ट्रेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 13 मार्च। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने 30 मार्च से श्री रामायण यात्रा ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। यह विशेष पर्यटक ट्रेन 17 दिनों की यात्रा पर जाएगी और भगवान राम से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराएगी।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या, जनकपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। रेलवे के अनुसार इस पहल का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और यात्रियों को एक संगठित तीर्थ यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों के लिए आवास, भोजन और दर्शन की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

-यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें