श्री अनिल पारसदास जैन बने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनागिरि। अ. भा. दिगम्बर जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पदाधिकारी मण्डल द्वारा सर्व सम्मति से श्री अनिल पारसदास जैन का मनोनयन किया गया। लगभग सभी प्रदेश अध्यक्षों ने उनका नाम प्रस्तावित किया था जिस पर केन्द्रीय पदाधिकारी मण्डल ने प्रस्तावित नाम पर चर्चा कर मनोनयन पर मुहर लगाई। संगठन अध्यक्ष श्री चक्रेश जैन अस्वस्थता के कारण सोनागिरि पदाधिकारी मण्डल की बैठक में उपस्थित नहीं हो सके अतः वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री डी. आर. जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सभी निर्णय लिए गये। स्मरण रहे कि 110 वर्ष पुराने इस संगठन की स्थापना ब्र. शीतलप्रसाद जी ने की थी। मंगलाचरण के उपरांत पूर्व सम्पन्न बैठक की कार्यवाही पढकर सुनाई गई जिसका सभी ने करतल ध्वनि से अनुमोदन किया। बैठक में अधिवेशन के संबंध में चर्चा कर 9 व 10 मई को उज्जैन में आहूत करने का विचार रखा गया जिस पर पदाधिकारी मण्डल ने स्वीकृति प्रदान की। बैठक में श्री अनिल जैन के अतिरिक्त डी. आर. जैन, नीरज जैन, पुनीत जैन, पीयूष जैन व सुनील जैन दिल्ली से अशोक जैन- गुरुग्राम , डा. अखिल बंसल-जयपुर, सुनील जैन,प्रशांत समैया व कमलेश जैन-सागर से निर्मला जैन व प्रभा जैन – इन्दौर, रेनू जैन व सरला जैन दिल्ली, शकुंतला जैन-ग्वालियर से तथा डा. आदर्श जैन आदि पदाधिकारी सम्मलित हुए। बैठक में श्री जीवनलाल जी व श्री चक्रेश जी को परिषद रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डी. आर. जैन, सुनील जैन,डा. अखिल बंसल, निर्मला जैन, शकुंतला जैन, प्रशांत समैया ने विचार रखे। आवास, भोजन आदि की व्यवस्था सुलभ कराने के लिए आचार्य कुंदकुंद परमागम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुशील सेठी का आभार व्यक्त किया। संचालन संगठन के महामंत्री श्री अनिल जैन ने किया।

प्रेषक- डा. अखिल बंसल, अध्यक्ष

अ. भा. दिगम्बर जैन परिषद (राजस्थान प्रदेश )

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें