Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Keely Hodgkinson का कमाल: 800 मीटर इंडोर में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लीविन (फ्रांस)
ब्रिटेन की ओलंपिक चैंपियन कीली हॉजकिंसन ने महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में नया विश्व इंडोर रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया।  वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार उन्होंने गुरुवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर टूर गोल्ड मीट में 1:54.87 मिनट का समय निकालते हुए स्लोवेनिया की योलांडा चेपलाक का लगभग 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। चेपलाक ने 3 मार्च, 2002 को 1:55.82 मिनट का समय लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था। हॉजकिंसन ने इस समय को 0.95 सेकंड से बेहतर करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्विट्जरलैंड की ऑड्रे वेरो दूसरे स्थान पर रहीं, लेकिन वह ब्रिटिश धाविका से काफी पीछे थीं।

दौड़ की शुरुआत से ही 23 वर्षीय हॉजकिंसन ने बढ़त बना ली थी। उन्होंने 200 मीटर 26.47 सेकंड में और 400 मीटर 55.56 सेकंड में पूरा किया। 600 मीटर तक पहुंचते-पहुंचते (1:25.06) वह अन्य धाविकाओं से काफी आगे निकल चुकी थीं। रिकॉर्ड बनाने के बाद हॉजकिंसन ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पूरे स्टेडियम से मिल रहा समर्थन साफ सुनाई दे रहा था। हॉजकिंसन ने 2021 टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था और इसके बाद पेरिस 2024 ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें