अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को फोटोग्राफी की तकनीकी और रचनात्मक बारीकियों से परिचित कराना था।

फोटो 1: फोटोग्राफी वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थी ध्यानपूर्वक विशेषज्ञ के विचार सुनते हुए।
कार्यशाला में प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर क्रांति आनंद ने विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कैमरा कंट्रोल, फ्रेमिंग, लाइटिंग और एंगल्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी तथा छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

फोटो 2: वर्कशॉप में विशेषज्ञ द्वारा फोटोग्राफी तकनीकों पर संवाद और व्यावहारिक मार्गदर्शन देते हुए।

फोटो 3: फोटोग्राफी वर्कशॉप के दौरान परिसर में छात्रों को कैमरा तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ।

फोटो 4: वर्कशॉप में आउटडोर सत्र के दौरान छात्रों को एंगल और फ्रेमिंग की बारीकियां समझाते विशेषज्ञ।
कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडमिक्स प्रो. अमरीश शर्मा ने अतिथि को सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं, क्योंकि ये उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं।
अंत में डॉ. मनीषा उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मयंक जैन ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यशाला छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अवसर साबित हुई, जिसमें उन्हें फोटोग्राफी के विभिन्न पहलुओं और करियर संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)








