मथुरा। पांडेय परिवार द्वारा गुरुवार सायं आयोजित सामूहिक भजन-कीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर भजन-कीर्तन का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान भगवान के भजनों का सुमधुर गायन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कीर्तन में भाग लेते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन न केवल पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर शिवशरण पांडे ने कहा कि “परिवार में सामूहिक भजन एवं कीर्तन से आपसी सौहार्द बना रहता है। ऐसे आयोजन हमारी सनातन परंपराओं को सशक्त करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।”
कार्यक्रम में सुरेश पांडे, रामकिशोर पांडे, नंदकिशोर पांडे, राजकिशोर पांडे सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।







