नई दिल्ली, 18 अप्रैल — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान विधेयक के विफल होने के बाद हो रहा है।
विधेयक को 298 समर्थन और 230 विरोध में वोट मिले, लेकिन आवश्यक दो-तिहाई बहुमत (352 वोट) न मिलने के कारण यह पारित नहीं हो सका। प्रधानमंत्री अपने संबोधन में इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रख सकते हैं और विपक्ष पर निशाना साधने की संभावना है।
इसके अलावा, भाषण में पश्चिम एशिया के तनाव, ऊर्जा आपूर्ति और देश की आर्थिक सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। यह मुद्दे आज हुई उच्चस्तरीय बैठकों, खासकर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी, के बाद और महत्वपूर्ण हो गए हैं।
प्रधानमंत्री का यह संबोधन सभी प्रमुख टीवी चैनलों और पीएमओ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)








