अथाई मीडिया इंटरनेशनल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मयंक जैन ‘प्रचार मंत्री’ नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़, 17 अप्रैल। अथाई मीडिया इंटरनेशनल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री मयंक जैन (अलीगढ़) को ‘प्रचार मंत्री’ के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी।

इस अवसर पर मयंक जैन ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के निदेशक जर्नलिस्ट डॉ. अखिल बंसल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास को वे पूर्ण ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि अथाई मीडिया इंटरनेशनल सामाजिक एवं मीडिया क्षेत्र में सक्रिय संगठन है, जो जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान दे रहा है।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें