आज मंगलवार 27 जनवरी – 2026 अर्थात्
माघ शुक्ल नवमी वीर निर्वाण संवत्-2552, वि. संवत् 2082 का दिन सभी को मंगलमय हो ! आज की प्रभात किरण-1298 का सम्प्रेषण अथाई समूह के कार्यध्यक्ष श्री राम सुथार ‘मुक्त’, जोधपुर (राज.) के सौजन्य से प्राप्त।
🌹प्रभात किरण🌹
निज जीवन दिव्य बनाने का,
लक्ष्य परम पुनीत पावस हो।
फ़ैल जाता है उजाला फिर से ,
चाहे रात काली अमावस हो।
पहाड़ से संकट को ललकारे,
रग-रग में बसा वह साहस हो।
छू कर जिसको स्वर्ण बने हम,
गुरु चरण रज पुण्य पारस हो।
🌹
राम सुथार “मुक्त”
जोधपुर, राजस्थान ✍️
#writerscommunity #facebookviral #trendingpost #quoteoftheday #hinghlights #writer #editor #journalist #poetry #poetrycommunity









