जयपुर में जिनेन्द्र महाअर्चना महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर
सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आचार्य प्रसन्न सागर जी के जयपुर प्रवास समिति के बैनर तले 25 जनवरी से आठ दिवसीय भगवत जिनेन्द्र महाअर्चना महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ की शुरुआत होगी। आचार्य प्रसन्न सागर ससंघ के सान्निध्य में 13 साल बाद कार्यक्रम होगा। इसके लिए पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। समिति अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री विनोद जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द छाबड़ा एवं भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन की मौजूदगी में पोस्टर विमोचन हुआ। आचार्य श्री का जयपुर में 18 जनवरी को भव्य प्रवेश होगा।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें