‘प्राणाचार्य’ फिल्म का प्रीमियर शो आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर
जयपुर के वैद्यराज स्व. सुशील कुमार जैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रेरक फिल्म ‘प्राणाचार्य’ का भट्टारक जी की नसिया स्थित तोतूका सभागार में प्रीमियर शो आयोजित किया गया। आरोग्य भारती के अध्यक्ष राजेन्द्र के शेखर एवं महामंत्री नवीन जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि सुधांशु कासलीवाल, सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चन्द छाबड़ा, मिलापचन्द डण्डिया तथा प्रदीप जैन ने दीप प्रज्जवलन किया।

फिल्म में वैद्यराज की 96 वर्ष की दीर्घ जीवन यात्रा के संस्मरण दिखाए गए हैं जिसमें बचपन में देशभक्ति का जज्बा, गरीब बच्चों के शिक्षण के लिए सेवालय खोलना, जगह-जगह गुरुजनों के पास जाकर आयुर्वेद, प्राण चिकित्सा, औषध निर्माण, यूनानी पद्धति आदि का ज्ञान प्राप्त करना मुख्य है। कार्यक्रम में अनिला कोठारी, डॉ. कला कासलीवाल, डॉ. रेखा जैन, वैद्य अशोक गोधा व डॉ. विनय सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें