रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने फेयरवेल में बिखेरा जलवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़ l मंगलयातन विश्वविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र-छात्राओं का विशेष दबदबा देखने को मिला। नृत्य, गायन, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन विभाग की छात्रा सोमी ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली अंदाज में किया, जबकि अनुशासन समिति की जिम्मेदारी सुभा ने कुशलतापूर्वक निभाई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान रूसाली ने अपने आकर्षक नृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं विद्यार्थियों ने गायन और रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समारोह में विद्यार्थियों ने मित्रों और शिक्षकों के साथ यादगार पल साझा किए। आधिकारिक फोटोग्राफी का दायित्व साहिल कौशिक ने शिक्षक मयंक जैन के मार्गदर्शन में निभाया, जबकि आदित्य ने भी अपने कैमरे में समारोह के विशेष क्षणों को कैद किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में उत्साह और भावुकता दोनों देखने को मिले।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें