कोलकाता में चुनावी माहौल गरमाया, एकबालपुर में भाजपा-टीएमसी समर्थकों में झड़प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026  के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले कोलकाता में चुनावी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। यह घटना सोमवार, 20 अप्रैल की है, जब एकबालपुर इलाके में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

यह झड़प इकबालपुर पुलिस स्टेशन के बाहर हुसैन शाह रोड पर हुई, जहां एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसा में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बीजेपी और टीएमसी दोनों के कार्यकर्ता शामिल हैं। घटना के संबंध में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कम से कम 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पत्थरबाजी और पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की भी खबरें सामने आई हैं।

चुनाव के मद्देनजर आज पहले चरण के 152 सीटों के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर संशोधन को लेकर भी राजनीतिक विवाद जारी है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने हर मतदान केंद्र के आसपास 100 मीटर की “लक्ष्मण रेखा” तय की है, जिसमें केवल सत्यापित मतदाताओं को ही प्रवेश मिलेगा।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें