मंगलायतन के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते स्वर्ण व रजत पदक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़। मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता ‘आगाज 2026’ में मंगलायतन विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कराटे स्पर्धा में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा जमाकर संस्थान का नाम रोशन किया है।

कोच उन्नीकृष्णन नायर ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अत्यंत आक्रामक और तकनीकी खेल का प्रदर्शन किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में तोसिफ अहमद ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद अफसर ने कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक हासिल किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में धीरज कुमार ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह और संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और एकाग्रता सिखाते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने जिस तरह का जज्बा मैदान पर दिखाया है, वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा। इस अवसर पर डा. जितेंद्र सिंह, डा. भारतेन्दु चौहान, लक्ष्मण सिंह आदि थे।

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें