पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: “दुर्गा स्क्वाड” का वादा, महिला सुरक्षा पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल, 20 अप्रैल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत जारी चुनावी प्रचार के बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीरभूम जिले के सैंथिया में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है, तो “दुर्गा स्क्वाड” नाम से एक विशेष सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह विशेष बल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगा और राज्य में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण पाने में मदद करेगा। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने राज्य कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू करने का भी वादा किया।

चुनावी माहौल के बीच इस घोषणा को भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें महिला सुरक्षा और सरकारी कर्मचारियों को साधने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें