औरंगाबाद,15 मार्च। बिहार के औरंगाबाद जिले में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ओबरा थाना क्षेत्र में शनिवार (14 मार्च 2026) रात को विवाह कार्यक्रम के दौरान अचानक घर की पुरानी दीवार गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में अखिलेश यादव (55) और सत्यनारायण यादव (65) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दीवार गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह घटना शादी समारोह की खुशियों के बीच हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।
समाचार संकलन- यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय,अलीगढ़)









