जयपुर
22 दिसम्बर 2025 को श्री अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन विद्वत्परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की विशेष मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.डॉ. वीरसागर जैन दिल्ली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें ट्रस्टी परमात्मप्रकाश भारिल्ल, कार्याध्यक्ष डॉ. शान्तिकुमार पाटिल, महामंत्री डॉ. अखिल बंसल, कोषाध्यक्ष पण्डित पीयूष जैन शास्त्री, संगठन मंत्री डॉ.अरविन्द कुमार जैन, संयुक्त मंत्री अखिल जैन, कार्यालय मंत्री गौरव उखलकर, प्रचार मंत्री आकाश जैन उपस्थित थे। मंगलाचरण के पश्चात् तत्त्वार्थसूत्र प्रतियोगिता संयोजक गौरव जैन ने सभी प्रतियोगियों का विवरण प्रस्तुत किया। मीटिंग में तत्त्वार्थ वर्ष की समस्त गतिविधियों का विश्लेषण कर समीक्षा की गई। इसके बाद तत्त्वार्थ वर्ष समापन आयोजन के संबंध में विमर्श हुआ। प्रस्तावित स्थानों में तीन- चार स्थानों को चिह्नित कर आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। मौ संगोष्ठी, मौ पंचकल्याणक एवं सिद्धायतन कार्यक्रमों में विद्वत् संगोष्ठी का निर्णय लिया गया। इसके लिए शुद्धात्म प्रकाश जैन ग्वालियर अध्यक्ष मध्यप्रदेश प्रान्त को जिम्मेदारी दी गई। मीटिंग में वयोवृद्ध विद्वान जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनकी सहायता योजना पर विचार किया गया एवं प्रान्तीय इकाईयों के माध्यम से प्रस्ताव लेने का निर्णय हुआ। सभाध्यक्ष ने संगठन को मजवूत करने एवं गतिविधियों की सक्रियता पर बल दिया। समापन गीत के साथ मीटिंग का समापन किया गया।
-डॉ. अखिल बंसल, महामंत्री









