प्रभात किरण -1300, अथाई मीडिया इन्टरनेशनल

Shivkumar Singh

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज गुरुवार 29 जनवरी – 2026 अर्थात्
माघ शुक्ल एकादशी वीर निर्वाण संवत्-2552, वि. संवत् 2082 का दिन सभी को मंगलमय हो ! आज की प्रभात किरण-1300 का सम्प्रेषण अथाई समूह के सदस्य श्री डा. शिवकुमार सिंह ‘शिव’, दुसौंती-बरेली (उ.प्र.) के सौजन्य से प्राप्त।

🌹प्रभात किरण🌹

उत्तरायण सूर्य हुआ है जब से, लगती धूप सुहानी।
पेड़ों पर नव पल्लव आये, पुष्पों में चढ़ी जवानी।।
चिड़ियों की चीं-चीं से शिवमय, गूँजीं सब दिशाएँ।
मस्त पवन के झोंकों से अब, दुनिया हुई दीवानी।।

आओ हम भी खुशी मनाएँ, प्रकृति देख हर्षाएँ।
सूर्यदेव को अर्घ्य चढ़ाकर, अपना भाग्य बनाएँ।।
विहग सभी मदमस्त हुए हैं, शुभता की है बेला।
सभी जीव की करें सुरक्षा, सत्पथ को अपनाएँ।।

🌹

कविराज डाॅ० शिवकुमार सिंह ‘शिव’
दुसौंती, रायबरेली (उ.प्र.) – २२९३०६

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें