जबलपुर शहर के गौरव- राजीव जैन, महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस और मुंबई में इंस्पेक्टर जनरल पद पर कार्यरत हैं, उन्हें कल राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया है। राजीव जी ने अपने करियर के शुरुआती वर्षों के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काफ़ी काम किया। महाराष्ट्र सरकार ने उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उनका नाम राष्ट्रपति पदक के लिए प्रस्तावित किया और कल उन्हें उत्कृष्ट सेवा का राष्ट्रपति पदक देने का निर्णय लिया गया। उनके पिता श्री वी के जैन भी पुलिस अधिकारी रहे हैं और उनका छोटा भाई संजीव जैन भी एमपी के आबकारी विभाग में अधिकारी हैं।









